अक्षय तृतीया के मौके पर बाल विवाह की रोकथाम का लिया संकल्प

बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं बाल विवाह के रोकथाम के उद्देश्य से कार्यरत सामाजिक संगठन परिवार विकास द्वारा अक्षय तृतीया के मौके पर विशेष सतर्कता दिवस मनाया गया.

हवेली खड़गपुर. बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं बाल विवाह के रोकथाम के उद्देश्य से कार्यरत सामाजिक संगठन परिवार विकास द्वारा अक्षय तृतीया के मौके पर विशेष सतर्कता दिवस मनाया गया. प्रखंड क्षेत्र के प्रसंडो स्थित मोतीलाल आर्यावती प्लस टू उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और विवाह की रोकथाम का संकल्प लिया गया. मौके पर प्रखंड समन्वयक शहनाज परवीन ने बताया कि अक्षय तृतीया जैसे अवसरों पर बाल विवाह की घटनाओं की आशंका अधिक रहती है. जिसे देखते हुए प्रशासन और समाज के सहयोग से विशेष अभियान चलाया जाता है. कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जिला महिला एवं बाल विकास निगम तथा बाल विकास परियोजना, खड़गपुर की सक्रिय भागीदारी रही. इस दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने और इसे रोकने का संकल्प दिलाया गया. वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है. समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है कि इस कुप्रथा को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएं. परिवार विकास संगठन जिला प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालयों और धर्मगुरुओं के साथ मिलकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत गांव-गांव और स्कूलों में जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. अंत में सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >