एक दिसंबर से आरंभ होगी पीजी के नये सत्र की कक्षाएं

डीएसडब्ल्यू कार्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कक्षाएं आरंभ करने को कहा है.

मुंगेर. एमयू के 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटरों में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 की कक्षाएं एक दिसंबर से आरंभ होगी. इसके लिये डीएसडब्ल्यू कार्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कक्षाएं आरंभ करने को कहा है. अपने पत्र में डीएसडब्ल्यू प्रो महेश्वर मिश्रा ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष पीजी सेमेस्टर-1 की कक्षाएं एक दिसंबर सोमवार से आरंभ करना सुनिश्चित करेंगे.

एक दिसंबर से तीन वर्षीय स्नातक बैकलॉग पार्ट-3 में नामांकन

मुंगेर. एमयू अपने तीन वर्षीय स्नातक के सत्र 2019-22, 2020-23, 2021-24 तथा सत्र 2022-25 बैकलॉग छात्र-छात्राओं के लिए पार्ट-3 में नामांकन को लेकर 1 दिसंबर से प्रक्रिया आरंभ कर रहा है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. इसमें उक्त सत्र के बैकलॉग विद्यार्थियों को 1 से 8 दिसंबर के बीच नामांकन का समय दिया गया है. इसमें विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करते हुए नामांकन लेंगे.

एक दिसंबर से बीएड में नामांकित विद्यार्थियों के लिए यूएमआइएस पोर्टल पर डाटा इंट्री

मुंगेर. एमयू अपने पांच बीएड कॉलेज में सत्र 2025-27 बीएड पार्ट-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए यूएमआइएस पोर्टल पर डाटा इंट्री की प्रक्रिया एक दिसंबर से आरंभ कर रहा है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. इसमें कहा गया है कि उक्त सत्र में नामांकन ले चुके विद्यार्थी 1 से 6 दिसंबर के बीच यूएमआइएस पोर्टल पर यूजर आइडी और पासवर्ड की मदद अपनी सभी सूचना अपलोड करेंगे. विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज से अपना यूजर आइडी और पासवर्ड प्राप्त करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >