साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्री रहे परेशान

चार घंटे विलंब से पहुंंची जमालपुर

प्रतिनिधि, जमालपुर रविवार की संध्या 18:18 बजे जमालपुर पहुंचने वाली साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे विलंब से रात्रि 22:05 बजे जमालपुर आयी, जबकि 13402 डाउन दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय संध्या 20:43 बजे के बजाय रात्रि 22:45 बजे जमालपुर पहुंची. इधर 73463 आप खगड़िया-जमालपुर डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय संध्या 19:30 बजे के बजाय रात्रि 23:20 बजे जमालपुर पहुंची. इसके कारण 73436 डाउन जमालपुर-भागलपुर डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 4 घंटे विलंब से मध्य रात्रि 12:20 बजे गंतव्य के लिए जमालपुर से रवाना हो पायी. 05546 डाउन देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 3:30 घंटे लेट चलकर निर्धारित समय 22:15 बजे की जगह मध्य रात्रि 1:42 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 05597 डाउन जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन लगभग 3:30 घंटे विलंब से अपने निर्धारित समय सुबह 4:45 बजे के बजाय 8:04 बजे जमालपुर आयी. 12253 डाउन बेंगलुरु-भागलपुर अंग एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 7:34 बजे की जगह 9:14 बजे जमालपुर आयी. 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय प्रातः 9:25 बजे से लगभग 4 घंटे विलंब से अपराह्न 13:39 बजे जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >