एमयू के 4 स्वयंसेवक व एक पीओ राष्ट्रीय एकता शिविर में लेंगे भाग
युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और क्षेत्रीय निदेशालय पटना के निर्देशानुसार 16 से 22 फरवरी तक शांति प्रसाद जैन कॉलेज, सासाराम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में मुंगेर विश्वविद्यालय के चार स्वयंसेवक व एक पीओ प्रतिभाग करेंगे
युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और क्षेत्रीय निदेशालय पटना के निर्देशानुसार 16 से 22 फरवरी तक शांति प्रसाद जैन कॉलेज, सासाराम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में मुंगेर विश्वविद्यालय के चार स्वयंसेवक व एक पीओ प्रतिभाग करेंगे. जिन्हें मंगलवार को कुलपति प्रो संजय कुमार ने अपने कार्यालय में टी-शर्ट, एनएसएस बैच व कैप प्रदान कर शुभकानाएं दी. एमयू के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में एमयू की रिया कुमारी, महिला कॉलेज, खगड़िया (लोकनृत्य), आकाश कुमार, कोशी कॉलेज, खगड़िया (नृत्य एवं नाटक), अपर्णा बानी, जेआरएस कॉलेज, जमालपुर (नृत्य) तथा नितिश कुमार, बीएनएम कॉलेज, बड़हिया (अभिनय, भाषण) के साथ कोशी कॉलेज, खगड़िया के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार बलवंत सिंह टीम लीडर के रूप प्रतिभाग करेंगे. शिविर के दौरान सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता, नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होना है. सभी प्रतिभागियों को 15 फरवरी तक शिविर स्थल पर पहुंचना है. कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर व्यक्तित्व विकास का एक राष्ट्रीय मंच है. इससे एमयू के स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व में निखार आयेगा. प्रतिभागियों के चयन पर कुलसचिव प्रो घनश्याम राय, डीएसडब्ल्यू प्रो महेश्वर मिश्रा, एफओ डॉ दशरथ प्रजापति, डॉ कलाल बाखला, डॉ दिवाकर कुमार, डॉ प्रियजन तिवारी, डॉ अंशु कुमार राय, डॉ सूरज कोनार, डॉ कुंदन लाल, एनएसएस कार्यालय कर्मी सुमंत कुमार और सौरव शांडिल्य ने बधाई दी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.