जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

प्रखंड के बढ़ौनियां गांव में सोमवार को जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बिनोद मंडल ने की.

संग्रामपुर. प्रखंड के बढ़ौनियां गांव में सोमवार को जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बिनोद मंडल ने की. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व आइएएस ललन जी तथा जिलाध्यक्ष योगी मंडल मौजूद थे. सम्मेलन में बढौनिया पंचायत के मुखिया सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीर कुंवर ने पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की नीतियों से अवगत कराया. उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि फैक्ट्रियां तो अन्य राज्यों में लगती है और बिहार से मजदूरों को ले जाने के लिए रेलगाड़ी चलायी जाती है. इससे हम सभी संतुष्ट हो जाते हैं. जबकि संसाधनों और श्रमिकों के रहते हुए बिहार में ही उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं. ताकि यहां के मजदूरों को बिहार में ही रोजगार मिल सके. प्रदेश उपाध्यक्ष ललन ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के पास न तो कोई दृष्टिकोण है और न ही कोई ठोस कार्य योजना. चारों ओर लूट और भ्रष्टाचार का माहौल है. आज के समय में समाज जातीय बंटवारे में उलझ गया है. मौके पर प्रखंड महासचिव नरेश दास, गोपाल सिंह, राममूर्ति सिंह, पप्पू यादव, वीरेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. अंत में सबों ने पार्टी के मिशन और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >