MUNGER नगर पंचायत संग्रामपुर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय में आज नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किया गया.

संग्रामपुर (मुंगेर) से संतोष कुमार की रिपोर्ट MUNGER NEWS :

संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय में आज नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किया गया. जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया. संग्रामपुर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों पर नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. कार्यपालक पदाधिकारी रवि शंकर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया. प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन से कई अस्थायी दुकानों को हटाया और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की. अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अभियान से यातायात व्यवस्था सुधारने और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >