विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का होगा शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का होगा शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को मुंगेर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की जायेगी. नगर निगम, सामाजिक संस्थाओं, व्यवसायिक संगठनों व स्वयंसेवकों की सहभागिता से पौधारोपण के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा. मुंगेर . विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण अभियान व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने की. बैठक में मेयर कुमकुम देवी सहित शहर की विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी. बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पांच जून को सुबह सात बजे किला परिसर स्थित रानी तालाब से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा. इसके बाद शहर के विभिन्न प्रमुख गंगा घाटों, सार्वजनिक स्थलों व महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. बैठक में अभियान में नगर निगम, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों व आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए. इसके लिए शहर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संस्थाओं व आम नागरिकों को अभियान से जोड़कर अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में लायंस क्लब की डॉ कविता वर्णवाल, कौशल किशोर पाठक, मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक सितारिया, सचिव संतोष अग्रवाल, मुंगेर सेवा मंच के अध्यक्ष संजय बबलू, उपाध्यक्ष रविशंकर पांडेय, संजय जलान, रविशंकर केसरी, आकाश कुमार, दिलीप सराफ आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >