पहले दिन 40 लोगों के आंखों की हुई जांच

स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बुनियाद केंद्र में एक माह तक चलने वाले निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की शुरुआत सोमवार को की गयी.

हवेली खड़गपुर. स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बुनियाद केंद्र में एक माह तक चलने वाले निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की शुरुआत सोमवार को की गयी. इस शिविर में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी यहां आकर अपनी आंखों की मुफ्त जांच करा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर निःशुल्क चश्मा भी प्राप्त कर सकते हैं. सोमवार को कुल 40 लोगों के आंखों की जांच की गयी. जिसमें 22 लोगों को चश्मे की आवश्यकता पायी गयी. बुनियाद केंद्र की प्रबंधक नाजनीन खातून ने बताया कि शिविर को प्रभावी बनाने के लिए विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम तैनात की गयी है. शिविर में जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद या अन्य गंभीर नेत्र रोगों के लक्षण पाए जा रहे हैं, उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है, ताकि समय रहते उनका समुचित इलाज हो सके. इस व्यवस्था से खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है, जिन्हें निजी अस्पतालों में इलाज कराना महंगा पड़ता है. शिविर में आने वाले लोगों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है, जिससे पंजीकरण और सेवाओं में पारदर्शिता बनी रहे. मालूम हो कि बुनियाद केंद्र में अबतक दिव्यांगजनों और वृद्ध विधवा महिलाओं को ही स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती थीं, लेकिन इस बार नेत्र जांच शिविर को सभी के लिए खोल दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >