5 व 6 मई को राजनीति विज्ञान के शोधार्थी प्रस्तुत करेंगे शोध प्रगति रिर्पोट

5 व 6 मई को राजनीति विज्ञान के शोधार्थी प्रस्तुत करेंगे शोध प्रगति रिर्पोट

– 7 मई को अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल तथा गृहविज्ञान के शोधार्थी प्रस्तुत करेंगे रिर्पोट मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा 5 और 6 मई को राजनीति विज्ञान संकाय के शोधार्थियों का पीपीटी प्रेजेंटेशन लिया जायेगा. 7 मई को अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल तथा गृहविज्ञान के शोधार्थी अपना प्रेजेंटेशन देंगे. शोधार्थियों के चल रहे शोध कार्य के प्रगति का अवलोकन काउंसिल द्वारा किया जायेगा. बता दें कि यूजीसी के गाइडलाइन के अनुसार विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा प्रत्येक 6 माह में शोधार्थियों के शोध कार्यों के प्रगति का अवलोकन और समीक्षा किया जाता है. जिसे लेकर 5 और 6 मई को राजनीति विज्ञान संकाय के शोधार्थी अपने चल रहे शोध कार्य के प्रगति का रिर्पोट पीपीटी के माध्यम से काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. पीपीटी प्रजेंटेशन पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ होगा. दो दिनों में राजनीति विज्ञान संकाय के कुल 53 शोधार्थी अपना शोधपत्र की प्रगति रिर्पोट देंगे. इसमें जहां 5 अप्रैल को 27 शोधार्थी अपना रिर्पोट देंगे. वही 6 अप्रैल को शेष 26 शोधार्थी अपना प्रेजेंटेशन देंगे. इसके अतिरिक्त 7 अप्रैल को मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल तथा गृहविज्ञान के कुल 35 शोधार्थी अपने शोधपत्र के प्रगति का रिर्पोट पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. विदित हो कि इससे पहले 29 और 30 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान संकाय के 28 शोधार्थी अपने शोधपत्र के प्रगति रिर्पोट का पीपीटी प्रेजेंटेशन विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >