फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में नवटोलिया की टीम 2-1 से विजयी

पुलिस सप्ताह दिवस पर राजकीय रेल पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को बीएमपी 9 के मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया.

जमालपुर. पुलिस सप्ताह दिवस पर राजकीय रेल पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को बीएमपी 9 के मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. फाइनल मैच एनवाइएफसी नवटोलिया का मुकाबला यूनाइटेड फुटबॉल क्लब रामपुर के साथ हुआ. इससे पूर्व मुख्य अतिथि हरिनाथ चौधरी और रेल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा फुटबॉल में की लगाकर मैच का उद्घाटन किया. खेल प्रारंभ होते ही दोनों टीमों ने बेहतरीन मैच का प्रदर्शन दिखाया. खेल के निर्धारित समय में नवटोलिया के जर्सी नंबर 17 आशीष कुमार ने 17वीं मिनट में एक गोल किया. उसके बाद जर्सी नंबर 7 मुरारी कुमार ने दूसरा गोल कर दिया. इसके जवाब में रामपुर के जर्सी नंबर 11 आदर्श कुमार ने एकमात्र गोल किया. इस प्रकार नवटोलिया की टीम 2-1 गोल से विजयी रही. टूर्नामेंट कमेटी की ओर से बेस्ट 22 का पुरस्कार नवटोलिया के मुरारी कुमार को दिया गया. मैच के उद्घोषक खेल प्रवक्ता मो आलम थे, जबकि निर्णायक मंडली में अमरेश कुमार, प्रकाश कुमार और प्रियांशु कुमार शामिल थे. मौके पर राजीव कुमार सिंह, कृष्णानंद, निलेश कुमार सिंह, संतोष झा, फूल कुमारी, राहुल कुमार, संजय कुमार सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >