मुंगेर के एक लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि ट्रांसफर

Munger Social Security Pension: मुंगेर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की छह प्रमुख योजनाएं संचालित हैं. इन योजनाओं के तहत कुल 1 लाख 21 हजार 696 लाभुकों को बढ़ी हुई दर पर 1,100 रुपये प्रतिमाह की राशि उपलब्ध कराई गई.

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:

Munger Social Security Pension: सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए बुधवार का दिन राहतभरा रहा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मई 2026 की पेंशन राशि लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की. इस अवसर पर समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर की उपस्थिति में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा राजीव रंजन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) गुंजन मौली समेत बड़ी संख्या में पेंशनधारी लाभुक उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री का संबोधन और राशि अंतरण कार्यक्रम लाभुकों को वर्चुअल माध्यम से लाइव दिखाया गया.

1.21 लाख से अधिक पेंशनधारियों को मिला लाभ

मुंगेर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की छह प्रमुख योजनाएं संचालित हैं. इन योजनाओं के तहत कुल 1 लाख 21 हजार 696 लाभुकों को बढ़ी हुई दर पर 1,100 रुपये प्रतिमाह की राशि उपलब्ध कराई गई.

जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 61,313 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 28,521 लाभार्थी, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 11,521 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 6,965 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1,088 लाभार्थी तथा बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना के 12,288 लाभार्थी शामिल हैं.

डीबीटी से भेजी गई 14.14 करोड़ रुपये की राशि

मई 2026 की पेंशन राशि के रूप में जिले के सभी पात्र लाभुकों के खातों में कुल 14 करोड़ 14 लाख 33 हजार 100 रुपये डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे गए. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाने से पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है और लाभुकों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है.

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >