मुंगेर : सदर अस्पताल मुंगेर में आज मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. वहीं पीकू वार्ड, एसएनसीयू, इमरजेंसी, आईसीयू और प्रसव केंद्र में सुबह से चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी.
ओपीडी में इन चिकित्सकों की रहेगी ड्यूटी
फिजिशियन विभाग में डॉ. हेमंत कपूर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को देखेंगे. शाम की पाली में डॉ. शशिधर और डॉ. प्रमिला कुमारी की ड्यूटी रहेगी.
हड्डी रोग विभाग में डॉ. आशीष सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों की जांच करेंगे. नेत्र विभाग में डॉ. रईस दोनों पालियों में ड्यूटी पर रहेंगे.
दंत विभाग में सुबह की पाली में डॉ. पुतुल कुमारी और शाम की पाली में डॉ. रौनक मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे. महिला विभाग में डॉ. गुलनाज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगी.
पीकू वार्ड और इमरजेंसी में सुबह से तैनाती
पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू में डॉ. रौशन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मौजूद रहेंगे. इमरजेंसी एवं आईसीयू में डॉ. अनुराग की ड्यूटी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी.
प्रसव केंद्र में डॉ. स्मृति सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तैनात रहेंगी. वहीं वार्ड राउंड की जिम्मेदारी डॉ. असीम संभालेंगे और सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की जांच करेंगे.
