सदर अस्पताल में आज फिजिशियन से लेकर महिला रोग विशेषज्ञ तक उपलब्ध, ओपीडी रोस्टर जारी

Munger Sadar OPD: इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा को देखते हुए सदर अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार का ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर जारी किया, सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Munger Sadar OPD: मुंगेर सदर अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार के लिए ओपीडी, इमरजेंसी, वार्ड राउंड और विशेष इकाइयों का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. सुबह से लेकर शाम तक ओपीडी सेवाएं संचालित होंगी, जबकि इमरजेंसी सेवा पूर्व की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

फिजिशियन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की रहेगी उपलब्धता

फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ रुपेश कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ प्रमिला की ड्यूटी रहेगी. डॉ शशिधर भी चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराएंगे.हड्डी रोग विभाग में डॉ आशीष सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को देखेंगे. नेत्र रोग विभाग में डॉ रईस तथा दंत विभाग में डॉ पुतुल कुमारी सुबह की पाली में उपलब्ध रहेंगे. शाम की पाली में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ रौनक मरीजों का इलाज करेंगे.

महिला रोग, एसएनसीयू और इमरजेंसी की भी व्यवस्था

Munger Sadar OPD: महिला रोग विभाग में डॉ अलका सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक सेवाएं देंगी. पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू में डॉ पंकज सागर की ड्यूटी सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक निर्धारित की गई है.इमरजेंसी एवं आईसीयू में डॉ के रंजन सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तैनात रहेंगे. एमसीएच ओटी में डॉ निधि तथा वार्ड राउंड के लिए डॉ रमन कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

समय पर पहुंचने की अपील

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचने की अपील की है, ताकि बिना किसी परेशानी के चिकित्सकीय परामर्श और उपचार मिल सके. साथ ही अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाने की भी सलाह दी गई है.

ALSO READ: 30 जून से शुरू नहीं हो सका हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस, मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >