सदर अस्पताल में आज इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी, अस्पताल जाने से पहले देखें पूरा ओपीडी शेड्यूल

Munger OPD Today : मुंगेर सदर अस्पताल में गुरुवार को सभी प्रमुख विभागों की ओपीडी पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होगी. विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे, वहीं इमरजेंसी और विशेष वार्डों में भी डॉक्टर तैनात रहेंगे.

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Munger OPD Today : मुंगेर सदर अस्पताल में गुरुवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के मुताबिक फिजिशियन, हड्डी, नेत्र, दंत, महिला रोग सहित अन्य विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं इमरजेंसी, आईसीयू, पीकू वार्ड और एसएनसीयू में भी चिकित्सकों की तैनाती रहेगी.

फिजिशियन विभाग में तीन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. रुपेश कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ. प्रमिला और डॉ. शशिधर ओपीडी में सेवाएं देंगे.

हड्डी, नेत्र और दंत रोग विशेषज्ञों की रहेगी ड्यूटी

हड्डी रोग विभाग में डॉ. आशीष सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को देखेंगे. नेत्र रोग विभाग में डॉ. रईस दोनों पालियों में उपलब्ध रहेंगे. दंत रोग विभाग में सुबह डॉ. पुतुल कुमारी तथा शाम में डॉ. रौनक मरीजों का इलाज करेंगे.

महिला रोग विभाग में डॉ. अलका रहेंगी तैनात

महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ. अलका सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को चिकित्सा सेवा देंगी.

इमरजेंसी और विशेष वार्डों की ड्यूटी भी तय

अस्पताल प्रशासन के अनुसार पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. पंकज सागर की ड्यूटी रहेगी. इमरजेंसी एवं आईसीयू की जिम्मेदारी इसी अवधि में डॉ. के. रंजन संभालेंगे. वहीं एमसीएच ओटी में डॉ. निधि और वार्ड राउंड की जिम्मेदारी डॉ. रमन कुमार निभाएंगे.

मरीजों से समय पर अस्पताल पहुंचने की अपील

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग के निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें, ताकि बिना किसी असुविधा के चिकित्सकीय परामर्श और उपचार प्राप्त किया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >