मुंगेर सदर अस्पताल में ओपीडी से इमरजेंसी तक स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त, रोस्टर जारी

Munger OPD Update: फिजिशियन ओपीडी में सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. हेमंत कपूर मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक डॉ. शशिधर एवं डॉ. प्रमिला कुमारी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगे.

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:

Munger OPD Update: सदर अस्पताल मुंगेर में बुधवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएं संचालित रहेंगी. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार मरीजों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. ओपीडी में सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न विभागों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

फिजिशियन ओपीडी में दो पालियों में होगी सेवा

फिजिशियन ओपीडी में सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. हेमंत कपूर मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक डॉ. शशिधर एवं डॉ. प्रमिला कुमारी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगे.

हड्डी, नेत्र और दंत रोग विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात

हड्डी रोग विभाग में डॉ. आशीष की ड्यूटी सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है.

नेत्र विभाग में डॉ. रईस सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे.

दंत रोग विभाग में सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. पुतुल कुमारी एवं शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक डॉ. रौनक सेवाएं देंगे.

महिला ओपीडी में मिलेगी विशेष सुविधा

महिला ओपीडी में डॉ. गुलनाज सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक मरीजों का उपचार करेंगी. अस्पताल प्रशासन ने महिला मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है.

पीकू वार्ड और एसएनसीयू में बच्चों की देखभाल

पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू में डॉ. रौशन की ड्यूटी सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक निर्धारित की गई है. इस दौरान गंभीर रूप से बीमार बच्चों और नवजात शिशुओं की देखभाल की जाएगी.

इमरजेंसी, आईसीयू और प्रसव केंद्र की व्यवस्था

इमरजेंसी एवं आईसीयू में डॉ. अनुराग सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सेवाएं देंगे. वहीं प्रसव केंद्र में डॉ. स्मृति की ड्यूटी सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक लगाई गई है.

इसके अलावा वार्ड राउंड के लिए डॉ. असीम सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक भर्ती मरीजों की निगरानी और उपचार व्यवस्था संभालेंगे.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी विभागों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे, ताकि मरीजों को समय पर उपचार और परामर्श मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >