मुंगेर में गेहूं-दाल के दाम स्थिर, आलू-प्याज हुआ सस्ता, जानें आज का ताजा रेट

Munger Mandi Bhav Today: मुंगेर मंडी में मंगलवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन के दाम स्थिर रहे, लेकिन आलू और प्याज की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गयी. कारोबारियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आने वाले दिनों में मंडी भाव बदल सकता है

Munger Mandi Bhav Today: मुंगेर मंडी में मंगलवार को अनाज और दालों के बाजार में स्थिरता देखने को मिली. गेहूं, मक्का, चावल और दालों के दाम में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं हुआ. हालांकि आम के सीजन की शुरुआत के साथ ही सब्जी बाजार में हलचल बढ़ी है और आलू-प्याज के दाम में नरमी आयी है. मंडी कारोबारियों का मानना है कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अगले कुछ दिनों में परिवहन लागत पर पड़ेगा, जिससे खाद्यान्न और तिलहन के रेट में बदलाव देखने को मिल सकता है.

गेहूं और चावल के बाजार में बनी रही स्थिरता

मंगलवार को मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 2700 रुपये और न्यूनतम 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहा. वहीं मक्का 2000 रुपये से 1900 रुपये के बीच बिका. चावल की बात करें तो मंसूरी चावल का भाव 3400 रुपये से 3200 रुपये के बीच रहा, जबकि अरवा मोटा चावल 3200 रुपये से 3050 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकता नजर आया.

बासमती चावल अब भी सबसे महंगा बना हुआ है. इसका अधिकतम रेट 13000 रुपये और न्यूनतम 12000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. कारोबारियों के अनुसार मांग सामान्य रहने से बाजार में स्थिरता बनी हुई है.

दालों के दाम में नहीं आया बड़ा बदलाव

दलहन बाजार में भी मंगलवार को स्थिति सामान्य रही. मसूर दाल 8000 रुपये से 7500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकी. मूंग दाल का भाव 12000 रुपये से 11000 रुपये रहा, जबकि अरहर दाल 12000 रुपये से 9000 रुपये तक बिकती रही. चना दाल का रेट 8000 रुपये से 7500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

सरसों तेल और सब्जी बाजार पर कारोबारियों की नजर

सरसों तेल का 15 लीटर टिन 2470 रुपये से 2070 रुपये के बीच बिकता रहा. वहीं आलू और प्याज के दाम में हल्की गिरावट से आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है. मंडी व्यवसायियों का कहना है कि अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती रही तो अगले चार से पांच दिनों में बाजार का रुख बदल सकता है.

Also Read: IGIMS में आयुष्मान घोटाला, 45 लाख का गबन, चार आउटसोर्स कर्मियों पर केस, फंसेंगे कई और

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >