मुंगेर में सफाई व्यवस्था बदहाल, सड़कों पर पसरा कूड़ा बना लोगों की परेशानी का कारण

Munger Garbage Problem: स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से लेकर दोपहर तक कई स्थानों पर कूड़ा सड़कों के किनारे पड़ा रहता है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है. वहीं कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:

Munger Garbage Problem: नगर निगम की सफाई व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है. शहर के विभिन्न इलाकों और मुख्य सड़कों पर जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा रहने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नियमित सफाई और कूड़ा उठाव नहीं होने के कारण शहर में गंदगी का माहौल बन गया है.

मुख्य सड़कों पर घंटों पड़ा रहता है कूड़ा

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से लेकर दोपहर तक कई स्थानों पर कूड़ा सड़कों के किनारे पड़ा रहता है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है. वहीं कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

कई इलाकों में बिगड़ रही स्थिति

शहर के बड़ा बाजार स्थित स्टेट बैंक के सामने, गुलजार पोखर और मकससपुर तेल गोदाम के समीप अस्थायी डंपिंग प्वाइंट बनाए जाने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है. लोगों का कहना है कि समय पर कूड़ा नहीं उठाए जाने से सड़कों पर घंटों गंदगी पसरी रहती है.

स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है असर

कूड़े के ढेर के कारण न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं. गंदगी के बीच आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है.

नगर निगम से कार्रवाई की मांग

शहरवासियों ने नगर निगम प्रशासन से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और कूड़े के समय पर उठाव की मांग की है. लोगों का कहना है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए स्थायी समाधान की आवश्यकता है. साथ ही अस्थायी डंपिंग स्थलों के उचित प्रबंधन की भी मांग की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >