मुंगेर में खिचड़ी खाने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Munger Food Poisoning: जानकारी के अनुसार शनिवार होने के कारण परिवार में खिचड़ी बनाई गई थी. भोजन करने के करीब आधे घंटे बाद ही परिवार के चार सदस्यों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते उनकी स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

पति-पत्नी समेत दो पुत्रों की हालत बिगड़ी, मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा उपचार

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Munger Food Poisoning: लखीसराय जिले के मेदिनीचौकी थाना क्षेत्र स्थित किरणपुर गांव में खिचड़ी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोग बीमार पड़ गए. अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. सभी को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है.

जानकारी के अनुसार शनिवार होने के कारण परिवार में खिचड़ी बनाई गई थी. भोजन करने के करीब आधे घंटे बाद ही परिवार के चार सदस्यों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते उनकी स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

बीमार लोगों में उमेश यादव, उनकी पत्नी नीलम देवी तथा उनके दो पुत्र बलराम और छोटू शामिल हैं. घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है और परिजन अस्पताल में मौजूद हैं.

सदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. आशीष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सभी मरीज फूड पॉइजनिंग के शिकार प्रतीत हो रहे हैं. फिलहाल चारों का इलाज जारी है और चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है.

चिकित्सकों ने लोगों से गर्मी और बरसात के मौसम में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बासी या दूषित भोजन का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >