Bihar News: मुंगेर में डायरिया से दो सगी बहनों की मौत, तीन बच्चों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Munger Diarrhea News: मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप सती स्थान गांव में दो सगी बहनों की मौत डायरिया से हो गई है. तीन बच्चों की हालत गंभीर है, अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Munger Diarrhea News: मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप सती स्थान गांव में दो सगी बहनों की मौत डायरिया से हो गई है. तीन बच्चों की हालत गंभीर है, अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृत बच्चियों के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि दोनों बच्चियों को उल्टी दस्त का शिकायत हुआ. जिसके बाद हमलोगों ने प्राइवेट क्लीनिक में दिखाएं. उसके बाद घर लेकर आ गए, फिर रात में करीब 2 बजे तबियत बिगड़ गई.

तीन बच्चों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

एकाएक तबियत बिगड़ने के बाद दोनों एक-एक कर दम तोड़ दी. दोनों बच्ची सती स्थान गांव निवासी राजकुमार यादव की पुत्री है. मृतक की पहचान 5 वर्षीय प्राची एवं 11 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक राजकुमार यादव के पुत्र रुस्तम कुमार और एक पुत्री की भी डायरिया से स्थिति गंभीर बताई जा रही है. उसके अलावा एक और बच्चे की हालत गंभीर है. जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में भर्ती कराया गया है.

Also Read: रोहतास में दो बाइकों की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम…

स्वास्थ्य विभाग पर उठ रहे सवाल

दो बच्चियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पर उंगली उठने लगी है. ग्रामीणों ने बताया कि एक भी बार सती स्थान गांव में ब्लीचिंग का छिड़काव नहीं किया गया है. वहीं 6 महीने से नलजल खराब रहने के कारण लोग ऊपरी लेयर 15 फीट का दूषित पानी पीने को विवश हैं.

– असरगंज से हिमांशु सिंह की रिपोर्ट

जुम्मे की नमाज ब्रेक पर आमने-सामने हिमंता-तेजस्वी, JDU-LJP ने भी घेरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >