कम प्रदूषण वाले शहरों में मुंगेर बना देश का पहला शहर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) का तिमाही रिपोर्ट जारी किया गया.

मुंगेर. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) का तिमाही रिपोर्ट जारी किया गया. जिसमें 29 एक्यूआइ के साथ मुंगेर पूरे देश में सबसे कम प्रदूषित शहर में प्रथम स्थान है. यानी मुंगेर शहर के लोग और यहां आने वाले पर्यटक बेहद स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं. जो उनके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभ दायक है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने शनिवार को एक्यूआइ का तिमाही रिपोर्ट जारी किया है. उसमें मुंगेर 26 एक्यूआइ के साथ देश में अव्वल रहा, जबकि राजगीर का 43 एक्यूआइ बताया गया है. ताजा बारिश और तेज हवाओं के कारण मुंगेर की हवा में प्रदूषण के स्तर (पीएम 2.5) में रिकॉर्ड कमी आई है, जिससे यह देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है. विदित हो कि 29 से 47 के बीच रहा, जो बेहद अच्छी श्रेणी में आता है. नगर निगम के नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा जारी तिमाही एयर क्वालिटी इंडेक्स में 29 एक्यूआइ के साथ मुंगेर शहर को समूचे देश में सबसे कम प्रदूषण वाला शहर बताया गया है. यह नगरवासियों और निगम कर्मियों के लिए गौरव की बात है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >