गाजे-बाजे के साथ निकली मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन यात्रा

असरगंज नगर पंचायत स्थित सरस्वती स्थान चैती दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा का विसर्जन शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी.

असरगंज. असरगंज नगर पंचायत स्थित सरस्वती स्थान चैती दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा का विसर्जन शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी. विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे रास्ते भक्ति गीतों व जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. मां दुर्गा की प्रतिमा को विभिन्न मार्गों का भ्रमण कराते हुए लाठ पोखर में विसर्जित की गयी. सरस्वती सेवा दुर्गा मंदिर से निकलकर विसर्जन शोभायात्रा रहमतपुर, लदुआ मोड़ और विक्रमपुर होते हुए असरगंज के राज बनेली स्मृति दुर्गा मंदिर, जलालाबाद स्थित लाठ पोखर पहुंची. जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती उतारकर विदाई दी और प्रतिमा का विधि-विधान के साथ पोखर में विसर्जित किया, जबकि विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था लेकर असरगंज थाना के एएसआई बलराम यादव, शंभू पासवान, पीटीसी मुन्ना कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे. इधर ढोल पहाड़ी में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आरआरके ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने देशभक्ति एवं हिंदी फिल्मी गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रोपराइटर नेहा पांडे के नेतृत्व में टीना, रूबी, सरगम, रानी तथा लोक गायक सौरभ पांडे सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति गीतों से लेकर लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दी. वहीं कलाकार टीना, रूबी ने नौकरी लगी तोड़ा ऑर्डर पर भेज दी…, देवी माई बॉर्डर पर…एवं नेहा पांडे ने छोड़ के न जा ओ पिया, तुझको मैंने ये दिल दे दिया… जैसे गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी. कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. जिससे आयोजन स्थल पर मेले जैसा नजारा बना रहा. देर रात तक दर्शक गीत-संगीत का आनंद लेते रहे और तालियों की गूंज से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा. वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पूजा समिति के सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >