एटीएम कार्ड से 40 हजार की ठगी का आरोपी देवघर से गिरफ्तार

हेमजापुर थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड के माध्यम से 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया.

मुंगेर. हेमजापुर थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड के माध्यम से 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया, जो जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी मंटू सिंह का 23 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार है. रविवार को उसे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बताया जाता है कि हमेजापुर थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी निवासी फंटूश कुमार एक दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र के एक एटीएम सेंटर पर राशि निकासी करने पहुंचा था. जब उसने एटीएम में अपना कार्ड डाला तो वह उसमें फंस गया, जिसके बाद उसने एटीएम सेंटर में अंकित टोल फ्री नंबर पर कॉल किया तो उसे कहा गया कि दो घंटा रूके, तकनीकी टीम के साथ आकर मशीन से एटीएम कार्ड निकाल देंगे, लेकिन फंटूश हेमजापुर थाना पहुंच गया. पुलिस ने उसे कहा कि आपको वहीं पर रहना चाहिए था, जिसके बाद वह एटीएम सेंटर पहुंच कर मशीन में देखा तो उसमें कार्ड नहीं था. तहकीकात करने पर पता चला कि उसके खाते से 40 हजार की निकासी कर ली गयी. अज्ञात के खिलाफ उसने हेमजापुर थाने में लिखित शिकायत की. पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज से एटीएम फ्राड करने वाले की पहचान जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी मंटू सिंह के 23 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार के रूप में की. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि मोहन देवघर में छिपा हुआ है, जिसे शनिवार की रात पुलिस टीम देवघर पहुंच कर गिरफ्तार कर मुंगेर लाया, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >