कुलाधिपति के निर्देश से एमयू के शिक्षकों में जगी प्रोन्नति की उम्मीद

कुलाधिपति सह राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव ने राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को अपने-अपने विश्वविद्यालय में प्रोन्नति से वंचित शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों को समयबद्ध रूप से प्रोन्नति देने का निर्देश दिया है.

मुंगेरदो साल से अपने प्रोन्नति की उम्मीद में बैठे मुंगेर विश्वविद्यालय के पूर्व में प्रमोशन से वंचित राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र तथा बांग्ला विषय के शिक्षक सहित कई अन्य शिक्षकों को अब कुलाधिपति के निर्देश के बाद अपने प्रोन्नति की आस जगी है. जिसके लिये कुलाधिपति के निर्देश पर उनके अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने एमयू सहित सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को पत्र भेजकर शिक्षकों के लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया है. कुलाधिपति सह राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव ने राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को अपने-अपने विश्वविद्यालय में प्रोन्नति से वंचित शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों को समयबद्ध रूप से प्रोन्नति देने का निर्देश दिया है. साथ ही प्रोन्नति प्रक्रिया शुरू करने व संपन्न करने की तिथि भी निर्धारित कर दी है. अपर मुख्य सचिव ने पत्र में कहा है कि अपने-अपने विश्वविद्यालयों, कालेजों के शिक्षकों के प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों पर कार्यवाही संबंधित विश्वविद्यालय के कुलपति अधिकतम 15 जून से शुरू करते हुए 15 सितंबर तक नियमानुसार पूरा करना सुनिश्चित करेंगे. वही इसे सभी विश्वविद्यालय प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में पूर्ण करेंगे.

प्रोन्नति से वंचित शिक्षकों में जगी आस

कुलाधिपति के इस आदेश के बाद मुंगेर विश्वविद्यालय में 2024 में संपन्न हुई प्रोन्नति प्रक्रिया के दौरान प्रोन्नति पाने से वंचित रहे शिक्षकों सहित लंबे समय से प्रोन्नति की उम्मीद में बैठे अन्य योग्य शिक्षकों को अपने प्रोन्नति की उम्मीद जगी है. विदित हो कि अगस्त 2024 में संपन्न प्रोन्नति प्रक्रिया के दौरान राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, बांग्ला सहित कुछ अन्य विषयों के शिक्षक प्रोन्नति पाने से वंचित रह गए थे. हलांकि विश्वविद्यालय द्वारा नवंबर 2025 में पूर्व में प्रोन्नति से वंचित राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र तथा बांग्ला विषय के शिक्षकों सहित बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से वर्ष 2019 और 2020 में योगदान देने वाले वैसे शिक्षक, जो प्रमोशन के लिये 4 साल की आर्हता पूरी कर चुके हैं. वैसे शिक्षकों से प्रमोशन के लिये आवेदन मांगा गया था, लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के 7 माह बाद भी एमयू प्रशासन द्वारा इन शिक्षकों के प्रोन्नति की प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया से आगे नहीं बढ़ा पाया है. ऐसे में अब इन शिक्षकों को कुलाधिपति के आदेश के बाद अपने प्रोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने की उम्मीद जगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINOD RAO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >