कल खुलेंगे एमयू मुख्यालय के कार्यालय

विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय गुरुवार को सुचारू रूप से खुलेंगे.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के आरडी एंड डीजे कॉलेज में मंगलवार को लोक सभा चुनाव के मतगणना का कार्य संपन्न होने के बाद विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय गुरूवार को सुचारू रूप से खुलेंगे. हलांकि मतगणना कार्य के बाद बुधवार को भी एमयू मुख्यालय के कार्यालय बंद रहेंगे. जबकि ग्रीष्मावकाश को लेकर 30 जून तक कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन बंद रहेगा. बता दें कि लोक सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक रूप से एमयू कैंपस के आरडी एंड डीजे कॉलेज को ही वज्रगृह बनाया गया था. जहां मंगलवार को मतगणना का कार्य संपन्न हो गया है. हलांकि मतगणना कार्य को लेकर प्रशासनिक रूप से सोमवार से एमयू मुख्यालय व कॉलेज कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था. जिसके कारण विश्वविद्यालय के सभी कार्यालयों को भी कुलपति के आदेशानुसार 3 से 5 जून तक के लिये बंद कर दिया गया था. इधर 1 जून से एमयू के कॉलेजों में भी ग्रीष्मावकाश हो चुका है. जिसके कारण 30 जून तक एमयू के कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन बंद रहेगा. जबकि शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों के लिये कॉलेज खुले रहेंगे. जहां विद्यार्थी अपने कॉलेज से संबंधित कार्य करा पायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >