आज खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

दुर्गा पूजा अवकाश के बाद सोमवार को मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

मुंगेर. दुर्गा पूजा अवकाश के बाद सोमवार को मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे. हालांंकि इसके बाद 21 अक्तूबर को गुरु नानक जयंती को लेकर एमयू मुख्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार दुर्गा पूजा को लेकर 10 अक्तूबर से ही एमयू मुख्यालय के सभी कार्यालय व कॉलेज बंद हो गये थे. वहीं अब 14 अक्तूबर को एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे.

छठ पूजा के बाद होगी स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की

स्थगित परीक्षा

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की स्थगित सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा छठ पूजा अवकाश के बाद ली जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 15 से 29 अक्तूबर तक स्नातक पार्ट-2 की स्थगित परीक्षा ली जायेगी. इसके बाद स्नातक पार्ट-1 के बैकलॉग विषयों की परीक्षा ली जायेगी. जिससे संबंधित सभी सूचनाएं ससमय जारी कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >