मेडिकल कचरों के निस्तारण में अस्पताल प्रबंधन लापरवाहफोटो संख्या –
फोटो कैप्शन – 12. नशा मुक्ति केंद्र के पीछे जलता कचरा, 13. खुले में फेंका मेडिकल कचरामुंगेर
————————-एक ओर जहां मुंगेर शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स में बेहतर हवा होने के कारण न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश में बेहतर रैकिंग हासिल कर चुका है. वही स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण न केवल शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब हो रहा है, बल्कि मरीजों के जान से भी खिलवाड़ हो रहा है. हाल यह है कि सदर अस्पताल में आये दिन कचरों में आग लगा दी जा रही है. जिससे उठ रहे धुंए से मरीज परेशान हो रहे है, बल्कि मेडिकल कचरों को भी इधर-उधर फेंक दिया जा रहा है. जिससे लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है. गुरूवार को भी सदर अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र के पीछे कचरों में आग लगा दी गयी. जबकि मेडिकल कचरे को भी रक्त अधिकोष के पीछे खुले में फेंक दिया गया.
सदर अस्पताल में गुरूवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जबकि नशा मुक्ति केंद्र के पीछे शाम 4 बजे के आसपास सफाईकर्मियों द्वारा पेड़ों से गिरे पत्तों और मेडिकल कचरों को समेट कर उसमें आग लगा दी गयी. जिसका धुंआ पूरे अस्पताल में फैल गया. यह हाल तब देखने को मिला. जबकि दो सप्ताह पहले ही सदर अस्पताल के डायलाइसिस सेंटर के पीछे मेडिकल कचरें में आग लगाने के कारण सिविल सर्जन द्वारा सफाई एजेंसी पर कार्रवाई की गयी थी. इसके बावजूद गुरूवार को नशा मुक्ति केंद्र के पीछे कचरें में आग लगा दिया गया.