पटना-दुमका इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया.

धरहरा जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच सारोबाग हॉल्ट के पास गुरुवार की दोपहर 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची आरपीएफ और प्रखंड पुलिस मौके पर पहुंचे. जहां मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. बताया गया कि सारोबाग गांव निवासी 58 वर्षीय राजकिशोर चौधरी गुरुवार की दोपहर लगभग 11:45 बजे रेलवे ट्रैक के पास खड़ा था. इसी दौरान धरहरा की ओर से जमालपुर की ओर डाउन पटरी पर जा रही पटना-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजकिशोर चौधरी ट्रेन के साथ करीब पचास मीटर से अधिक दूर तक घिसटाते चला गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. जबकि उसका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के एसआई यतीन्द्र पाठक, सोना मलिक सहित धरहरा थाना के एसआई प्रीतम कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. जिसके कारण से कागजी कार्यवाही करते हुए शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. मृतक के छोटे पुत्र साजन कुमार ने बताया कि उसका पिता मजदूरी करता था. इधर राजकिशोर चौधरी की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >