हाथ धुलाई कर बच्चों को स्वच्छता का दिया संदेश

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया, प्लान इंडिया के तहत सोमवार को प्रखंड के अग्रहण पंचायत के मध्य विद्यालय कुराबा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हवेली खड़गपुर. विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया, प्लान इंडिया के तहत सोमवार को प्रखंड के अग्रहण पंचायत के मध्य विद्यालय कुराबा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षक अरविंद कुमार सिंह, सुभाषचंद्र दास, आरती कुमारी ने अपने हाथों की धुलाई कर स्वच्छता का संदेश दिया.

प्रधानाचार्य अमर कुमार ने कहा कि 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया जाता है. यह एक वैश्विक कार्यक्रम है जो स्वास्थ्य सेवा, सुविधाओं में हाथ स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालता है. जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य की देखभाल सुविधाओं में हाथ स्वच्छता मानकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर के लोगों को एकजुट करना है. शिक्षक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बीमारियों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए स्वच्छ हाथ का होना जरूरी है. मौके पर समन्वयक राजेश कुमार सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >