नारी सुरक्षा, नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में छात्राओं को किया जागरूक हवेली खड़गपुर मिशन शक्ति अभियान के तहत खड़गपुर पुलिस ने गुरुवार को झील पथ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में जागरूक किया. साथ ही साइबर अपराधों, लकी ड्रा, फ्राॅड काल जैसे अपराधों से बचने की सलाह दी. अंचल पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा व महिला बीट पुलिस अधिकारी एवं नारी सुरक्षा दल द्वारा विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया और सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून व नियमों के प्रति जागरूक किया. साथ ही सेल्फ डिफेंस व साइबर अपराधों जैसे लकी ड्रा, फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग, वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड के बारे में भी जानकारी देकर सचेत किया और ऐसे गतिविधियों से बचने की सलाह दी. बताया गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने के दौरान कोई अंजान व्यक्ति द्वारा परेशान किया जाता है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं. छात्राओं को नंबर युक्त पंप लेट वितरित कर जागरूक होने का संदेश दिया गया. मौके पर एसआई कीर्ति कुमारी, कंचन यादव सहित महिला पुलिस कर्मी, विद्यालय के प्राचार्य एवं छात्राएं मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
