शराब के नशे में एक व्यक्ति गिरफ्तार

टेटिया थाना पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त एक शराबी को देवघरा से गिरफ्तार किया

मुंगेर.

टेटिया थाना पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त एक शराबी को देवघरा से गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघरा में एक शराबी शराब के नशे में धुत्त सड़क किनारे गिरा पड़ा था. जिसे पुलिस गस्ती दल ने देखा और उसे उठाकर थाना लाया गया. जांच करने पर उसके शराब पीने की पुष्टि हुई. तत्पश्चात उक्त शराबी विजयनगर बरियारपुर निवासी करुण कुमार को न्यायालय में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >