महिला संवाद नारी उत्थान की दिशा में एक बेहतर पहल

डीएम ने फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर में मौसम ग्राम संगठन की ओर से आयोजित महिला संवाद को किया संबोधित

बरियारपुर

आज के समय महिलाएं किसी की मोहताज नहीं है. हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और नित्य नये कीर्तिमान गढ़ रही हैं. महिला संवाद भी महिलाओं के उत्थान की दिशा में एक बेहतर पहल है. उक्त बातें डीएम अवनीश कुमार ने सोमवार को फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर में मौसम ग्राम संगठन की ओर से आयोजित महिला संवाद को संबोधित करते हुए कही.

आवास का लाभ देने में राशि लेने वाले कर्मी होंगे निलंबित

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास सर्वे में जिनका नाम नहीं जुड़ा है, वैसे लाभुकों का नाम जोड़ा जाएगा. सभी को राशन कार्ड का लाभ दिया जाएगा. आयुष्मान भारत में मेहनत करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि इंटर पास के बाद स्टूडेंट को आगे पढ़ने के लिए सरकार की ओर से चार लाख की राशि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दी जाती है, जो भी छात्र आगे की पढाई कर अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, वे सदर प्रखंड के डीआरसीसी में अपना आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया और जागरूक होने की बात कही. जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि आवास का लाभ देने में कहीं से भी राशि लेने की शिकायत मिलेगी, वैसे कर्मियों के विरुद्ध निलंबित एवं विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

महिलाओं ने डीएम के समक्ष रखी अपनी समस्या

जिलाधिकारी ने संवाद में उपस्थित महिलाओं से जीविका से जुड़कर उन्हें क्या-क्या लाभ हो रहा है, इसकी भी की जानकारी ली. हाई स्कूल टोला निवासी रंजू देवी ने दीनदयाल उपाध्याय योजना एवं वीणा देवी, रूबी देवी ने कन्या उत्थान योजना से होने वाले फायदे के बारे में बताया. इन महिलाओं को जिलाधिकारी ने उपहार देकर सम्मानित किया. इस दौरान जिलाधिकारी महिलाओं की समस्याओं से भी अवगत हुए. अधिकांश महिलाओं ने आवास, नलजल का पानी, नाला निर्माण, बाढ राहत राशि नहीं मिलने की शिकायत की. इस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ श्वेता कुमारी को सभी छूटी हुए महिलाओं का आवास सर्वे में नाम जोड़ने का निर्देश दिया. कार्यक्रम का संचालन अर्पण जीविका समूह की सचिव किरण भारती ने किया. मौके पर बीपीएम संजय कुमार दिवाकर, संकुल समन्वयक हेमंत कुमार, जीविका मित्र पुष्पा कुमारी, जयमंती देवी, भावना कुमारी, प्रतीक सुमन एवं लेखापाल नीरज कुमार मौजूद थे.

——————————————————

बॉक्स

—————————————————-

संवाद में महिलाओं ने मजदूरों के पलायन रोकने के लिए की कंपनी खोलने की मांग

फोटो संख्या :फोटो कैप्शन : 16. महिला संवाद को संबोधित करती महिला.

हवेली खड़गपुर. महिला सशक्तीकरण, जागरूकता एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराने के लिए प्रखंड के बहिरा तथा नाकी पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ग्राम संगठन से जुड़ी जीविका दीदियों, स्थानीय महिलाओं एवं पुरुषों की सक्रिय भागीदारी रही. मौके पर बीडीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि संवाद के माध्यम से महिलाओं के नजरिए से विकास का पैमाना तय करने हेतु महिलाओं से उनकी आकांक्षा भी लाइव इंट्री की जा रही है. महिलाएं अपने समाज, अपने समुदाय के बेहतरी के लिए अपनी आकांक्षा को बता रही है. महिलाओं ने जीविका समूह से मिलने वाले ऋण के ब्याज को 12 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत करने की मांग की. नाकी पंचायत की महिला सरपंच ने चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, बहिरा पंचायत की पंच ने पंच के प्रोत्साहन राशि को पांच सौ से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने की बात कही. प्रगति जीविका ग्राम संगठन की दीदी ने यह आकांक्षा रखी कि खड़गपुर में कोई बड़ी कंपनी खोला जाये, ताकि यहां के लोगों को कमाने के लिए परदेश पलायन नहीं करना पड़े. वहीं अधिकतर महिलाओं ने मुफ्त बिजली की मांग की. छात्रा रूपा कुमारी ने दसवीं पास करने वाली बच्चियों को लैपटॉप एवं आयशा कुमारी ने हर स्कूल और कॉलेज में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगवाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >