स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सीबीसीएस के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए अपने लगभग 75 हजार सीटों पर नामांकन को आवेदन की प्रक्रिया 23 मई से आरंभ की गयी है. इसमें आवेदन के लिए 10 जून तक का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 29,987 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 23 मई से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. इसमें विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए 10 जून तक का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि एमयू के कॉलेजों में नामांकन इच्छुक इंटर पास विद्यार्थी एक हजार रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को मैट्रिक व इंटर का दस्तावेज अपलोड करना होगा. वहीं आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. इसके आधार पर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 29,987 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. इसमें कला संकाय में 25,741, विज्ञान संकाय में 3,980 तथा वाणिज्य संकाय में 266 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन के लिए आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >