विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर निकली जागरूकता रैली बरियारपुर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आमलोगों को सुलभ तरीके से मिले, इसे लेकर सोमवार को बीडीओ विशाल आनंद के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई. इस दौरान सीओ रवि कुमार, एमओ प्रभास कुमार, बीएओ राजलक्ष्मी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य प्रबंधक विश्व रंजन के साथ स्वच्छता समन्वयक मौजूद थे. जागरूकता रैली प्रखंड परिसर से निकलकर बरियारपुर बाजार, स्टेशन रोड का भ्रमण करते हुए पुनः प्रखंड परिसर पहुंच कर समाप्त हुई. इस दौरान विभिन्न योजनाओं से आमलोगों को लाभान्वित करने के लिए नारे भी लगाये. जिसमें पेंशन लाभ उठाना है, केवाइसी कराना है, एचपीभी टीका लगाना है, सर्वाइकल कैंसर भगाना है. कचरा उठाव हेतु 30 रुपए स्वच्छता शुल्क देना है, जीवन प्रमाणीकरण है जरूरी, तभी मिलेगी पेंशन पूरी. अपना फार्मर रजिस्ट्री कराएं, खाद्य योजना का लाभ उठाएं. एक पंजीकरण, अनेक लाभ, फार्मर रजिस्ट्री है कामयाब के नारे लगाये गये. वहीं बीडीओ ने कहा कि किसी भी सरकारी योजना के लाभ के लिए केवाईसी जरूरी है. कचरा उठाव के बाद प्रत्येक घर से 30 रूपया शुल्क देना अनिवार्य है. तभी हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रख सकते है और बीमारी से बच सकते हैं. रैली मे स्वास्थ्यकर्मी, स्वच्छता कर्मी, कृषि पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.
सरकार की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए केवाइसी जरूरी
जीवन प्रमाणीकरण है जरूरी, तभी मिलेगी पेंशन पूरी. अपना फार्मर रजिस्ट्री कराएं, खाद्य योजना का लाभ उठाएं
