– पोलो मैदान में गुरुवार से शुरू हुआ खादी मेला सह उद्यमी बाजार का शुभारंभ
मुंगेर. बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड पटना की ओर से पोलो मैदान में 10 दिनों तक चलने वाला खादी मेला सह उद्यमी बाजार का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह मेला प्रभारी अभय सिंह, खादी बोर्ड के सदस्य रवि शंकर, राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर किया. जिलाधिकारी ने खादी ग्रामोद्योग पूरे देश के साथ बिहार के भी करोड़ों लोगों के आजीविका का साधन है. इसके लिए आज हमलोग को खादी के प्रति संकल्प लेने का दिन है. हमसब मिलकर खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़वा देने के लिए संकल्प ले कि कम-से-कम खादी का एक वस्त्र हर घर में हो, ताकि राज्य के हजारों बुनकरों एवं युवाओं को रोजगार मिल सके. उन्होंने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया और कारीगरों व उद्यमियों से संवाद किया. डीएम ने कहा कि यहां पहली बार इस तरह का खादी मेला आयोजित किया गया है, जो न सिर्फ स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को एक बड़ा मंच देगा, बल्कि लोगों को खादी और बिहार के हस्तशिल्प उत्पादों की उत्कृष्टता को करीब से जानने और अपनाने का मौका भी देगा. उन्होंने कहा कि खादी सादगी का प्रतीक है. खादी और ग्रामोद्योग को नया जीवन देने का संकल्प मेले का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग न केवल देश की सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि लाखों लोगों के रोजगार का स्रोत भी है.मेले में लगा है 120 स्टॉल, बिहार उत्पादित सामग्री बना आकर्षण का केंद्र
इस मेले में 120 स्टॉल लगाये गये है. जिसमें खादी, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट, हस्तशिल्प, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, पीएमईजीपी, जीविका समूल एवं अन्य का स्टॉल शामिल है. खादी, हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट के 80 संस्थानों द्वारा बिहार के उत्पादित अपने उत्कृष्ट सामग्रियों के साथ भाग लिया है. मेला प्रभारी ने बताया कि मेला का मुख्य उद्देश्य खादी वस्त्रों व ग्रामोद्योगी उत्पाद का प्रचार-प्रसार तथा उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराना है. इधर मेला प्रारंभ होते ही बड़ी संख्या में लोग मेला में पहुंचे. स्टॉलों पर बिहार उत्पादित सामग्री आकर्षण का केंद्र बना हुआ था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
