अखंड रामधुन अष्टयाम को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा

माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा तट पैरू मंडल टोला में होने वाले अखंड रामधुन अष्टयाम को लेकर शनिवार को नाविक संघ की ओर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

बरियारपुर. माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा तट पैरू मंडल टोला में होने वाले अखंड रामधुन अष्टयाम को लेकर शनिवार को नाविक संघ की ओर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें 501 महिलाएं व बालिकाओं ने भाग लिया. नेतृत्व नाविक संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से नाविक संघ की ओर से गंगा पार तट पर अखंड राम धुन अष्ट्याम का आयोजन किया जाता रहा है. कलश शोभायात्रा पैरु मंडल टोला दुर्गा स्थान से निकलकर पेट्रोल पंप ब्रह्मस्थान का भ्रमण करते हुए विजयनगर, कल्याणटोला, महेशपुर, कलारामपुर व बोचाही होते हुए भगत चौकी होकर महेशपुर गंगा तट पहुंचा. जहां नाव से गंगा पार कर आयोजन स्थल पर पहुंचकर कलश यात्रा समाप्त हुआ. सड़कों पर निकले कलश शोभायात्रा से माहौल भक्तिमय देखा गया. लोगों ने जगह-जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया. आयोजन के सफल संचालन में इंद्रजीत प्रसाद, प्रमोद कुमार, टागेश्वर मंडल, बुद्धि मंडल, सुमन कुमार, लुचो मंडल, मुन्ना मंडल, विजय मंडल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >