अपर थानाध्यक्ष के घर हुई लाखों की चोरी, चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Jamalpur Theft Case: इस हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस पुलिस विभाग पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के एक अधिकारी का घर चोरों के निशाने पर आ जाना और घटना का अब तक खुलासा नहीं होना चिंता का विषय है.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Jamalpur Theft Case: जमालपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष टीपू सुल्तान के बंद पड़े आवास में हुई लाखों रुपये की चोरी का मामला चार दिन बाद भी अनसुलझा है. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन अब तक मामले में कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है.

इस हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस पुलिस विभाग पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के एक अधिकारी का घर चोरों के निशाने पर आ जाना और घटना का अब तक खुलासा नहीं होना चिंता का विषय है.

चोरी की घटना ने बढ़ाई लोगों की चिंता

जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को अपर थानाध्यक्ष टीपू सुल्तान के बंद आवास से नकदी और लाखों रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी हुई थी. घर कई दिनों से बंद था और चोरों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया.

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और कई लोगों से पूछताछ भी की. बावजूद इसके अब तक न तो चोरी गए सामान की बरामदगी हो सकी है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है.

पूर्व की घटनाओं के खुलासे का भी इंतजार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना क्षेत्र में हाल के महीनों में चोरी और अपराध की कई घटनाएं हुई हैं, जिनका अब तक पूरी तरह उद्भेदन नहीं हो सका है. इससे लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

प्रमुख मामले

5 जून 2026: अपर थानाध्यक्ष टीपू सुल्तान के बंद आवास से नकदी और आभूषणों की चोरी.

रामपुर रेलवे कॉलोनी मामला: ट्रेन मैनेजर नंदन कुमार के आवास में दूसरी बार चोरी की घटना हुई. पूर्व की घटना का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है.

27 जनवरी 2026: गायत्री नगर स्थित सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी जितेंद्र कुमार के बंद घर से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी.

2 जून 2026: रामपुर रेलवे कॉलोनी में रेलकर्मी राहुल कुमार झा को घर से बुलाकर गोली मारने का मामला. प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है.

पुलिस ने जल्द खुलासे का किया दावा

मामले को लेकर जमालपुर के एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि हाल के दिनों में हुई सभी प्रमुख घटनाओं की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक साइंस लैब और तकनीकी जांच के आधार पर मामलों के उद्भेदन की दिशा में कार्रवाई जारी है.

उन्होंने दावा किया कि पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है और जल्द ही मामलों का खुलासा किया जाएगा.फिलहाल अपर थानाध्यक्ष के घर हुई चोरी की जांच पर पूरे क्षेत्र की नजर टिकी हुई है और लोग पुलिस की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >