जमालपुर रेलवे स्टेशन पर लगभग आठ वर्षों बाद यात्रियों को फिर से स्टेशन परिसर में भोजन की सुविधा मिलने वाली है. मालदा मंडल प्रशासन ने स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास फूड वैन संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है. इससे यात्रियों को अब स्टेशन से बाहर होटल तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
आठ वर्षों से बंद थी खान-पान की सुविधा
जानकारी के अनुसार करीब आठ वर्ष पहले स्टेशन परिसर में उपलब्ध खान-पान की सुविधा बंद हो गई थी. इसके बाद रात में या लंबी दूरी की ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भोजन और नाश्ते के लिए स्टेशन परिसर से बाहर स्थित होटलों पर निर्भर रहना पड़ता था.
आईआरसीटीसी दरों पर मिलेगा भोजन
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार फूड वैन में पैकेट वाला भोजन, स्नैक्स, चाय और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी. सभी खाद्य पदार्थ आईआरसीटीसी द्वारा निर्धारित दरों पर यात्रियों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके.
अमन एजेंसी को मिला संचालन का जिम्मा
मालदा मंडल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता की पहल पर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर फूड वैन लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. मिदनापुर (खड़गपुर) की अमन एजेंसी को फूड वैन संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
श्रावणी मेला से पहले शुरू करने की तैयारी
रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने से पहले फूड वैन का संचालन शुरू कर दिया जाए. इससे बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों को भोजन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी.
सफाई और रेट लिस्ट की होगी निगरानी
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फूड वैन की नियमित साफ-सफाई की निगरानी की जाएगी. साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए सभी खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा, ताकि निर्धारित दर पर ही सामग्री
ALSO READ: गंगा का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी बाढ़ की आशंका, दियारा क्षेत्रों में फैलने लगा पानी
