विद्यार्थियों को कंप्यूटर फ्रेंडली बनना वर्तमान शिक्षा में आवश्यक : विभागाध्यक्ष

पीपीटी के माध्यम से कंप्यूटर की बारीकियों को सरल तरीके से समझाया

मुंगेर विश्वविद्यालय के पीजी उर्दू विभाग में विशेष कंप्यूटर कक्षा का आयोजन मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के पीजी उर्दू विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को जेआरएस कॉलेज में सेमेस्टर-4 के विद्यार्थी के लिए एक विशेष कंप्यूटर कक्षा का आयोजन किया गया. विभागाध्यक्ष प्रो शाहिद रजा जमाल व कंप्यूटर कक्षा के रिसोर्स पर्सन बादल कुमार ने मौजूद छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर और उससे संबंधित जानकारी दी. इसके साथ ही उन्हें कंप्यूटर की बारीकियों से अवगत कराते हुए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया. उन्होंने पीपीटी के माध्यम से कंप्यूटर की बारीकियों को सरल तरीके से समझाने की कोशिश की. विभागाध्यक्ष ने कहा कि सेमेस्टर-4 के पाठ्यक्रम में कंप्यूटर की जानकारी आवश्यक है और इसी कड़ी में इस कंप्यूटर कक्षा का आयोजन किया गया है. इसकी शुरुआत उर्दू विभाग द्वारा की गयी है. उन्होंने विद्यार्थियों को कंप्यूटर फ्रेंडली बनने की सलाह दी, साथ ही यह भी कहा कि मोबाइल और कंप्यूटर को अपने ऊपर हावी न होने दें. उन्होंने मोबाइल के गलत उपयोग के प्रति भी छात्रों को सचेत किया. डॉ जमाल ने विज्ञान की प्रगति और उसकी उपयोगिता का समर्थन करते हुए भ्रामक प्रवृत्तियों का विरोध किया. इस विशेष कंप्यूटर कक्षा को सफल बनाने में विभाग के आसिफ अली, उत्तम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >