मुंगेर विवि : पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा के पूर्व एडमिट कार्ड जारी करना चुनौती

मुंगेर विवि : पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा के पूर्व एडमिट कार्ड जारी करना चुनौती

– लगातार अवकाश के बीच एडमिट कार्ड जारी करने और विद्यार्थियों के बीच वितरण के लिये मात्र दो दिनों का समय

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा 28 अप्रैल से लेगा. इसके लिये विश्वविद्यालय परीक्षा का रूटिन और शेड्यूल भी जारी कर चुका है लेकिन परीक्षा के पूर्व विश्वविद्यालय के लिये पीजी के लगभग 4 हजार विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जारी करना सबसे बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि परीक्षा के पूर्व एडमिट कार्ड जारी करने और उसे विद्यार्थियों के बीच बांटने के लिये एमयू के पास अब मात्र दो दिनों का समय है. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा 28 अप्रैल से 4 मई तक ली जायेगी. जिसमें परीक्षा फॉर्म भर चुके लगभग 4 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे, लेकिन एमयू के पास अब पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा के लिये एडमिट कार्ड जारी करने और उसे विद्यार्थियों के बीच बांटने के लिये मात्र दो दिनों का समय है. बता दें कि 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह जयंती अवकाश के बाद 24 अप्रैल को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे, लेकिन इसके बाद 25 अप्रैल को जानकी नवमी तथा 26 अप्रैल रविवार को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज में अवकाश रहेगा. जिसके बाद 27 अप्रैल को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे जबकि, इसके अगले दिन 28 अप्रैल से ही पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा होनी है. ऐसे में अब मात्र दो दिनों में लगभग 4 हजार विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जारी करना और उसे एमयू के 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर में विद्यार्थियों के बीच वितरित करना सबसे बड़ी चुनौती होगी.

पूर्व में भी एमयू झेल चुका है विद्यार्थियों का हंगामा

बता दें कि साल 2023 में समय पर एडमिट कार्ड वितरण नहीं हो पाने के कारण ही विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों के उग्र हंगामें का सामना करना पड़ा था. विदित हो कि साल 2023 में स्नातक परीक्षा के दौरान लगातार अवकाश के कारण परीक्षा के एक दिन पहले तक एमयू प्रशासन एडमिट कार्ड जारी नहीं कर पाया था. जिसके कारण सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी विश्वविद्यालय पहुंच गये थे और जमकर हंगामा किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >