जमालपुर (मुंगेर). जमालपुर स्थित भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) में शनिवार को महान शिक्षाविद दार्शनिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का आयोजन संस्थान के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. संस्थान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, वॉक प्रतियोगिता प्रमुख रही. 26-सीएमए कोर्स 02 की वॉक प्रतियोगिता में कपूरथला आरसीएफ 26-सीएमए कोर्स 02 को विजेता घोषित किया गया.जबकि एनडब्ल्यूआर डीजल सेट आबू रोड के 26-सीएमए कोर्स 02 प्रशिक्षु उमेश कुमावत को उपविजेता घोषित किया गया. 26-जेईटी-06 कोर्स के वॉक प्रतियोगिता में प्रशिक्षु 26-जेईटी-06 सीआर के विजय कुमार निठारवाल विजेता व 26-जेईटी-06 प्रशिक्षु सर्वेश धर द्विवेदी को उपविजेता घोषित किया गया.
कविता पाठ का भी हुआ आयोजन
कविता पाठ में रामपाल सिंह, नितेश चौहान और अमन गुप्ता ने भाग लिया. अन्य कार्यक्रम में प्रभाकर शर्मा, सतीश, संजय तिवारी, शुभम गौड़, विवेक छाबड़ा, अश्विन मकवाना और गौरव बड़ी शामिल थे. मंच संचालक गौरव अरोड़ा द्वारा किया गया. उन्होंने कहा कि डॉ राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा, ज्ञान और नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरणादाई उदाहरण है. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने वक्तृत्व कौशल एवं विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति से उपस्थित लोगों को प्रभावित किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया. मौके पर संस्थान के संकाय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आचार्य (आरएसटी) प्रेम प्रकाश, वरिष्ठ आचार्य राजीव कुमार, उप महानिदेशक प्रसेनजीत कुमार, आचार्य अयूब खान, सिद्धार्थ शंकर सहित अन्य उपस्थित थे.
