मुंगेर विश्वविद्यालय के 27 केंद्रों पर आज से आरंभ होगी स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा

विद्यार्थियों के सूचना भरने वाला पेज ही ओएमआर युक्त होगा.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा 9 सितंबर मंगलवार से आरंभ कर रहा है. जो 20 सितंबर तक चलेगी. इसके लिये कुल 27 केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. वहीं विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी दे दिया गया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-4 के प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9.45 से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5.15 बजे तक ली जायेगी. वहीं परीक्षा को लेकर सभी विषयों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. जिसमें एमजसी व एमआईसी के विषयों को चार-चार ग्रुप में बांटा गया है. वहीं एईसी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. वहीं परीक्षा ओमआरएस वाले उत्तरपुस्तिका पर ली जायेगी. हलांकि इसमें केवल विद्यार्थियों के सूचना भरने वाला पेज ही ओएमआर युक्त होगा. जबकि शेष पेज पर पूर्व की तरह विद्यार्थी उत्तर लिखेंगे. वहीं परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में विद्यार्थियों को ओएमआर पर सूचना भरने के लिये 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा केंद्रों के लिये केंद्राधीक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >