बॉबी व गोलू की बेहतरीन पारी से घोरघट व ब्लू पैंथर की टीम विजयी

बरियारपुर के घोरघट मैदान पर खेले जा रहे जीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन शुक्रवार को घोरघट सुपर लायंस बनाम प्रेम वारियर्स एवं ब्लू पैंथर और किंग्स इलेवन की बीच मुकाबला हुआ.

बरियारपुर. बरियारपुर के घोरघट मैदान पर खेले जा रहे जीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन शुक्रवार को घोरघट सुपर लायंस बनाम प्रेम वारियर्स एवं ब्लू पैंथर और किंग्स इलेवन की बीच मुकाबला हुआ. इन दोनों मुकाबले में घोरघाट सुपर लायंस व ब्लू पैंथर की टीम विजयी रही. प्रेम वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और घोरघट सुपर लायंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. वहीं बल्लेबाजी करने उतरी घोरघट की टीम निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 141 रन का स्कोर खड़ा किया. बॉबी ने 5 छक्के व 2 चौके की मदद से 46 रन बनाये. वहीं विपक्षी टीम के गेंदबाज शिवम कुमार ने 3 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेम वारियर्स की टीम 133 रन पर ही सिमट गयी. जिसमें प्रिंस कुमार ने 6 चक्के व 2 चौके की मदद से 23 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं विपक्षी टीम के गेंदबाज बॉबी ने 3 ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट चटकाये. बेहतरीन खेल के लिए घोरघट टीम के बॉबी को समाजसेवी मिथिलेश मंडल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया. दूसरा मैच ब्लू पैंथर और किंग्स इलेवन की बीच खेला गया. किंग्स इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 66 रन पर ऑलआउट हो गई. जिसमें आकाश शर्मा ने 3 छक्का व 4 चौका की मदद से 40 रन बनाये, जबकि विपक्षी टीम के गेंदबाज साकेत ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट तो मुन्ना ने 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाये. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू पैंथर की टीम ने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और मैच को चार विकेट से जीत लिया. टीम की ओर से गोलू यादव ने 18 बाॅल पर 4 चौके व 3 छक्के की मदद से 40 रन बनाये. जबकि गेंदबाज ज्ञानबिंदु ने 2 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके. बेहतरीन खेल के लिए गोलू यादव को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. मौके पर मुकेश मिश्रा, साकेत, रोशन, अभिषेक, विशाल, सौरव, विक्रम, रूपेश, अखलेश, जानू, निकेश सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >