बिजली चोरी को लेकर चार पर प्राथमिकी दर्ज

1.75 लाख रुपये लगाया जुर्माना

मुंगेर. टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान चार उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया, जिसके खिलाफ टेटियांबर बंबर थाना में संग्रामपुर के कनीय विद्युत अभियंता राजीव कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि जिन उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उस पर कुल 1.75 लाख का जुर्माना विद्युत विभाग ने लगाया है. विभागीय जांच में बिरजपुर गांव के संजय मंडल पर 46,606 रुपये, सुरेश यादव पर 54,212 रुपये, फुलेश्वर यादव पर 69,160 रुपये तथा कंचन देवी पर 5,400 रुपया का जुर्माना लगाया गया है. टीम ने छापेमारी के दौरान सभी को बिना वैध कनेक्शन बिजली उपयोग करते पकड़ा था. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. वहीं विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और आम लोगों से सहयोग की अपील की गई है. ताकि राजस्व नुकसान रोका जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >