त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का द्वितीय दिवस संपन्न
मुंगेर. सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर में चल रहे त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला के द्वितीय दिवस का शुभारंभ शुक्रवार को बालिका खंड की प्रधानाचार्या कीर्ति रश्मि, आचार्या पाणिनी मिश्रा, शीला मेहता, आचार्य चंद्र प्रकाश झा एवं विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. संचालन आचार्या मधु यादव ने किया. जबकि अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कराया. प्रधानाचार्य ने विद्यालय कार्ययोजना निर्माण पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने स्वास्थ्य सप्ताह, छात्र संसद गठन, अभिभावक गोष्ठी, बालिका शिक्षा विकास, गणित-विज्ञान मेला, वार्षिकोत्सव, संदर्शन एवं मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया. शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता एवं विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ बनाने के उपायों पर संजीव कुमार सिन्हा, गोपाल कृष्ण और पाणिनी मिश्रा ने विचार रखे. वहीं, शुद्ध भाषा अभिव्यक्ति, सुंदर सुलेख और व्यवस्थित वेश-भूषा पर सुजीता कुमारी, विजय कुमार एवं सुरीति राज ने समीक्षात्मक चर्चा की. प्रधानाचार्य ने आगामी सत्र के लिए कक्षाचार्यों की घोषणा की. जबकि शिक्षण प्रमुखों द्वारा समय सारणी का निर्माण एवं वितरण किया गया. साथ ही पाठ्यक्रम क्रियान्वयन, उत्पल यादव ने आंग्ल संभाषण और चंद्रभूषण राय ने संस्कृत संभाषण की व्यवस्थाओं पर विचार रखे. कार्यशाला के अंत में आचार्य प्रियरंजन कुमार सिंह एवं राजाराम सिंह ने शारीरिक अभ्यास और संघ प्रार्थना के साथ द्वितीय दिवस के सत्र का समापन किया. मौके पर जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के साथ विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या मौजूद थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
