भागलपुर सड़क हादसे में घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान नौवें दिन मौत हो गयी. मृतक की पहचान रघुनाथपुर, करहरिया, घोरघट निवासी बिंदेश्वरी सिंह (66) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, 17 अप्रैल को वृद्ध सड़क पार कर खेत से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया. घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया और उसकी पहचान नहीं हो सकी. हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. मृतक के दो पुत्र पप्पू सिंह और रामप्रवेश सिंह हैं. घटना घर के पास ही हुई थी. इधर, मायागंज अस्पताल स्थित बरारी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है.
सड़क हादसे में घायल वृद्ध की नौवें दिन इलाज के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल वृद्ध की नौवें दिन इलाज के दौरान मौत
