रिमझिम बारिश के बीच रोजेदारों ने की अमन-चैन की दुआ, गले मिलकर ईद की दी मुबारकवाद
प्रतिनिधि, तारापुर/ हवेली खड़गपुर/ असरगंज
चांद का दीदार होते ही मुसलिम धर्मावलंबियों में हर्ष का माहौल छा गया और ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. लगातार हो रही बारिश के बीच रोजेदारों ने नये परिधान पहन मसजिदों में ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी और लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा.
तारापुर प्रतिनिधि के अनुसार,
लगातार हो रही रिमझिम बारिश के कारण तारापुर के ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा नहीं की जा सकी. लेकिन पवित्र ईद के मौके पर पूरे तारापुर एवं गाजीपुर में खुशियों, भाईचारे और अकीदत का अनोखा माहौल देखने को मिला. खराब मौसम के बाबजूद सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नए कपड़े पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर नमाज अदा करने के लिए निकल पड़े. शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और हर तरफ ईद मुबारक की गूंज सुनाई दी. सुन्नत वल मस्जिद ए आला हजरत, गाजीपुर में ईद की नमाज इमाम मो. अमजद रजा ने अदा कराई. इससे पूर्व रोजेदारों को ईद की अहमियत, आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाने और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है. वहीं गाजीपुर के जामा मस्जिद में इमाम मो. मुजीबुर्रहमान ने नमाज अदा कराई. यहां भी नमाजियों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया. मौके पर समाजसेवी ई. रोहित चौधरी, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, राजद नेता मंटू यादव, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, अरुण साह, कांग्रेस नेता अरुण यादव सहित अन्य ने एक दूसरे से गले मिलकर आपसी भाइचारा का परिचय देते हुए ईद की मुबारकवाद दी.
हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार,
अनुमंडल के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्योहार पूरे उमंग व उल्लास के साथ मनाया गया. शुक्रवार की देर शाम से हो रही बारिश से थोड़ा लोग मायूस हुए. लेकिन ईद को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों का उमंग परवान पर दिखा. हालांकि बूंदाबांदी के बीच नगर के शाही मस्जिद, शेख टोला स्थित मक्का जामा मस्जिद में बच्चे, युवा और बुजुर्ग अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अता की. ईद की नमाज के बाद बच्चे, बूढ़े और जवान सभी एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. नगर के विषहरी स्थान स्थित मस्जिद, मोमिन टोला, मंसूर नगर सहित मुढेरी, खाजेचक, गौरा, तिलवरिया की मस्जिद में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अता की. ईद को लेकर नगर और ग्रामीण इलाके के मुस्लिम बहुल गांवों में खासा चहल-पहल देखा गया. इस दौरान प्रशासन के आलाधिकारी मस्जिद और आसपास के मोहल्ले में मुस्तैद रहे. नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह दंडाधिकारी के रूप में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई. इधर मुस्लिम भाइयों के साथ हिन्दू भाइयों ने भी भाईचारे के इस पर्व पर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी और स्वादिष्ट व लजीज सेवइयों के स्वाद चखा.
असरगंज प्रतिनिधि के अनुसार,
प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार ईद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव विक्रमपुर, वनगामा, आशा जोरारी, मदारपुर, बिशनपुर, खरवा, भतेड़ी, गौरहो, मासूमगंज, अल्पसंख्यक टोला, चरसा गोदाम गांव में सुबह से ही उत्सवी माहौल था. क्या बूढ़े क्या बच्चे और क्या जवान सभी लोगों ने नए कपड़े पहन कर और सिर पर टोपी रखकर अपने-अपने घरों में ईद की नमाज अदा की एवं एक दूसरे से मिलकर ईद की बधाई दी. सुबह में मस्जिद एवं ईदगाह मैदान में नमाज अदा की गई. मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के मुखिया मो. कासिम राजा, सोनू उर्फ अजहर खान, शफील आलम उर्फ बेचू, पंचायत समिति सदस्य उदय पासवान ने भी अपने पंचायत में घुम-घुम कर एक दूसरे को ईद मुबारक दिया. वहीं अधिकांश लोग एक दूसरे के घर जाकर गले मिलकर बधाई दी. व
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.