शिक्षा विभाग नौ बिंदुओं पर एमयू के बजट की समीक्षा

शिक्षा विभाग द्वारा पटना में 16 मई को मुंगेर विश्वविद्यालय के बजट की समीक्षा की जायेगी. जिसमें विभाग द्वारा कुल 9 बिंदुओं पर विश्वविद्यालय के चालू वित्तीय वर्ष व पूर्व के वित्तीय वर्ष के बजट की समीक्षा होगी.

मुंगेर. शिक्षा विभाग द्वारा पटना में 16 मई को मुंगेर विश्वविद्यालय के बजट की समीक्षा की जायेगी. जिसमें विभाग द्वारा कुल 9 बिंदुओं पर विश्वविद्यालय के चालू वित्तीय वर्ष व पूर्व के वित्तीय वर्ष के बजट की समीक्षा होगी. इसे लेकर उच्च शिक्षा विभाग के उप निदेशक दीपक कुमार सिंह ने सभी कुलपतियों को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित बजट की प्रति विश्वविद्यालय से निदेशालय को प्राप्त हुई है. विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा-48, 46 एवं 50 के तहत यह आवश्यक है कि विभाग (सरकार) द्वारा प्रस्तावित बजट पर अग्रेतर कार्रवाई करने से पूर्व इसकी समीक्षा कर ली जाये. समीक्षा के लिए निदेशानुसार एक रोस्टर बनाया गया है. जिसके अनुसार नये सचिवालय स्थित शिक्षा विभाग के मदन मोहन झा सभागार में समीक्षा बैठक होगी. इस बैठक में संबंधित पदाधिकारियों यथा वित्तीय परामर्शी, कुलसचिव एवं वित्त पदाधिकारी के साथ आवश्यक बजट बनाने से संबंधित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मी भाग लेंगे. इसमें शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के अलग-अलग स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पद, पिछले वित्तीय वर्ष का प्रस्तावित बजट / स्वीकृत बजट / प्राप्त राशि / व्यय की राशि, पिछले वित्तीय वर्ष में कार्यरत शिक्षक/ शिक्षकेत्तर कर्मी की संख्या एवं इस अवधि में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की संख्या, किस प्रकार सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के कारण बजट को कम किया गया है या किस प्रकार नई नियुक्तियों के कारण बजट को बढ़ाया गया है. नयी नियुक्तियों की पूर्ण विवरणी नियोक्ता की विवरणी के साथ एवं अतिथि शिक्षक आदि के संबंध में अलग स्लाईड में प्रजेंटेशन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >