शराबी पिता ने नाबालिग बेटी के सिर पर वजनदार चीज से हमला कर की हत्या

बेटी की लगातार मिल रही शिकायत से गुस्से में थे पिता

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नटवा टोली मुबारकचक में शुक्रवार की शाम एक शराबी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दिया. हत्या करने के बाद पिता घर से फरार हो गया. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. इधर मृतक लड़की की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिला कि मुबारकचक नटवा टोली निवासी मो बहाल ने अपनी ही 13 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी है. जब पुलिस पहुंची तो घर में लड़की मृत पड़ी हुई थी. उसके सिर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था. मृतक की मां खुशबू परवीन ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराबी है और पेशे से सपेरा है. गांव के कुछ लोगों ने उसके पति से बेटी के बारे में गलत शिकायत की, जिससे वह काफी आक्रोशित था. शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे वह शराब के नशे में घर आया और बेटी को मारने -पीटने लगा. इसी दौरान किसी वजनदार चीज से उसने बेटी के सिर के पिछले हिस्से में वार कर दिया, जिससे बेटी की मौत हो गयी. खुशबू परवीन रो-रो कर पुलिस को घटना के बारे में बता रही थी. इधर प्रशिक्षु आइपीएस सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष शलैंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मो बहाल ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नाबालिग लड़की मृत अवस्था में मिली. जबकि पुलिस को देख कर एक व्यक्ति वहां से भाग निकला, जो मो बहाल का चचेरा भाई मेनवा उर्फ मानो था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है. मृतक लड़की की मां खुशबू परवीन के आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >