Bihar Crime News: मुंगेर में ईंट से कूच कर महिला की हत्या, फॉरेंसिक टीम ने एकत्रित की साक्ष्य

Bihar Crime News: मुंगेर में अपराधियों ने ईंट से कूच कर एक महिला की हत्या कर दी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित की.

Bihar Crime News: मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के महदेवा हटिया के पीछे ईंट-भट्ठा के समीप अपराधियों ने रविवार की अहले सुबह एक 40 वर्षीय महिला की ईंट से कूच कर हत्या कर दी. महिला की पहचान पंचमुखी गली पड़िया धोबियाही टोला निवासी शंकर रजक की 40 वर्षीय पत्नी उमा देवी के रूप में हुई. हत्या के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया.

साक्ष्य एकत्रित करती फॉरेंसिक टीम

जानकारी के अनुसार, रविवार की अहले सुबह महदेवा हटिया के पीछे ईंट-भट्ठा के समीप ग्रामीणों की नजर मृत महिला पर पड़ी जो अर्धनग्न अवस्था में थी. महिला के चेहरे एवं सिर को ईंट से बुरी तरह से कूच कर हत्या कर दी गई थी, ताकि महिला की पहचान नहीं हो. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरियारपुर पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड के साथ पहुंची और भागलपुर के फॉरेंसिक टीम को बुलाई. फॉरेंसिक टीम के सदस्य घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर अपने साथ ले गई. ग्रामीणों में चर्चा था कि महिला को किसी ने बुलाकर उसकी हत्या कर दी.

Also Read: Bihar News: चेन्नई में डूबने से बेतिया के इंजीनियरिंग छात्र की मौत, समुद्र किनारे सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ हादसा

घटनास्थल से महिला का मोबाइल बरामद

घटनास्थल से महिला का मोबाइल भी बरामद किया गया. महिला दूसरे के घर जाकर चौका-बर्तन करती थी. मृतका के पति शंकर रजक ट्रेन में बादाम बेचता है. मृतका को तीन पुत्री सलोनी, शिवानी व आशु एवं एक पुत्र बिट्टू कुमार है. परिजनों ने बताया अहले सुबह चार बजे वह घर से दूसरे के घर में काम करने के लिए निकली थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है. घटना के बिन्दु पर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >