गैस संकट गहराया, गैस बुकिंग व गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं में मची आपाधापी

बुकिंग नंबर मिला, लेकिन सुबह तीन घंटे से अधिक समय तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद उनका नंबर नहीं आ पाया.

हवेली खड़गपुर —————————— इजराइल-अमेरिका एवं इरान के बीच लगातार चल रहे युद्ध के बीच गैस की किल्लत गहराती जा रही है. खड़गपुर में पहले जहां ब्रह्मशिला गैस एजेंसी को एक महीने में करीब 100 ट्रक गैस की आपूर्ति होती थी. वहीं अब मात्र 40 से 50 ट्रक ही मिल पा रहे हैं. आपूर्ति में आयी भारी कमी के कारण क्षेत्र में गैस का संकट उत्पन्न हो गया है और उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को एजेंसी के काउंटर पर गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही है. उपभोक्ता कंचन देवी ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए रात 12 बजे के बाद से ही मोबाइल से नंबर मिलाने की कोशिश कर रहे थे. कई बार प्रयास के बाद बुकिंग नंबर मिला, लेकिन सुबह तीन घंटे से अधिक समय तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद उनका नंबर नहीं आ पाया. शंभू यादव ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए दिए गए नंबर पर लगातार प्रयास करने के बावजूद इनवेलिड नंबर बताया जा रहा है, जिससे बुकिंग कराना मुश्किल हो गया है. गैस का वाहन लेकर आए चालक हरि बोल यादव ने बताया कि पहले प्लांट से महीने में करीब 100 ट्रक गैस का लोड मिलता था. लेकिन अब मात्र 40 से 50 ट्रक ही मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि 10 चक्का वाले ट्रकों के प्लांट में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. जिसके कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >